फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Thu, 29 May 2014 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं (दिल्ली,देहरादून रीजन) का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल बारहवीं की परीक्षा में कुल 10,29,874 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें 6,03,064 छात्र और 4,26,810 छात्राएं शामिल हैं।

पिछले साल की तुलना में इस बार बारहवीं की परीक्षा में 9.32 फीसदी अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इस बार की परीक्षा में 12,210 विदेशी छात्र भी शामिल हुए हैं।

सीबीएसई ने इस वर्ष देश के 5,300 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन किया था। बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्र जुलाई तक कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल (2013) बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 82 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। बारहवीं में छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था। साल 2013 में आयोजित परीक्षा में छात्राओं के पास का प्रतिशत 87.98 फीसदी और छात्रों का पास प्रतिशत 77.78 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर को डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।

अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।

छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें