सीबीआई जब चाहे तब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ कर सकती है।
यह बात संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने करन थापर के शो डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम के दौरान कही।
कार्यक्रम के दौरान जब कमलनाथ से पूछा गया कि क्या सीबीआई कोयला घोटाले मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ कर सकती है।
इस बात पर केंद्रीय संसदीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि कानून के अनुसार सीबीआई किसी से भी पूछताछ कर सकती है। और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कानून का ही एक हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले मुद्दे पर प्रधानमंत्री के पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
उनके पास कुछ ही समय के लिए कोयला मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था।
मीडिया पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले की जांच को सरकार की तरफ से प्रभावित करने को मीडिया वेबजह उछाल रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर कोयला घोटाले से संबंधित गुम हुई फाइल नहीं मिलती हैं तो हम पर इस मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप लग सकता है।
पर 15 दिन पहले कोयला घोटाले से संबंधित खोई हुई कुछ फाइलें मिल गई हैं। कुछ फाइलें और मिल जाएंगी।
अगर इस मामले से संबंधित फाइल नहीं मिलती हैं तो प्रधानमंत्री इस मसले पर जरूरी कार्रवाई करेंगे।