फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राज्यपालों से पूछताछ करेगी सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा ने पहली बार बताया कि वीवीआईपी अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच में दो राज्यपालों से पूछताछ हो सकती है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई पश्चिम बंगाल एम के नारायणन और गोवा के राज्यपाल बीवी वांचू से महीने के आखिर तक पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा ने बताया कि इन दोनों राज्यपालों से पूछताछ के लिए सवाल भी तैयार कर लिए गए हैं। सीबीआई अगले कुछ दिनों में गवाह के तौर पर दोनों राज्यपालों से पूछताछ कर सकती है।

हालांकि यूपीए कार्यकाल के दौरान हुई ये हेलीकॉप्टर डील रद्द हो चुकी है।

बढ़ सकती हैं दोनों राज्यपालों की मुसीबत

उत्तरप्रदेश की पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी और छत्तीसगढ़ पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के इस्तीफे के बाद एम के नारायणन और बीवी वांचू पर राजनीत‌िक तौर पर इस्तीफे का दवाब बढ़ सकता है।

इन दोनों के नाम भी उन सातों राज्यपालों में शाम‌िल हैं जो केंद्र के दवाब में इस्तीफा दे सकते हैं। यूपीए 2 के कार्यकाल में जेबी पटनायक, बीवी वांचू और शीला दीक्ष‌ित को राज्यपाल बनाया गया था।

सीबीआई की पूछताछ के बाद भाजपा को इन दोनों राज्यपालों को इस्तीफा देने के ल‌िए दवाब डाल सकती है।
विज्ञापन

शेखर दत्त से भी हो सकती है पूछताछ

इन दोनों राज्यपालों के अलावा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे शेखर दत्त से भी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पूछताछ हो सकती है। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में अभी तक संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से पूछताछ करने में सीबीआई कतराती रही है।

12 एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टरों की खरीदी में 350 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भाजपा ने सबसे अधिक सवाल उठाये थे कि इस घोटाले में जिम्मेवार लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें