फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा घोटाला: तृणमूल सांसद और माकपा नेता को समन

Thu, 18 Sep 2014 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर करोड़ों के शारदा चिट फंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद शुभेंदु अधिकारी और माकपा नेता रबीन देव को इस मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा।
विज्ञापन


सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि विभिन्न एजेंसियों की ओर से पहले की गई जांच ने सब कुछ उल्टा-पुल्टा कर दिया है।

हालांकि तृणमूल सांसद अधिकारी ने दावा किया कि उनको अब तक ऐसा कोई समन नहीं मिला है। लेकिन माकपा नेता ने इसकी पुष्टि की है। देव ने कहा कि निजी व्यस्तता के चलते वे बृहस्पतिवार को सीबीआई के दफ्तर नहीं जा पाए, एक-दो दिन वह वहां पहुंच जाएंगे।

उधर, सीबीआई सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) और उसकी आर्थिक अपराध शाखा ने पूरी जांच प्रक्रिया को ही अव्यवस्थित कर दिया है। अब तमाम चीजों को एक साथ जोड़कर जांच करने में सीबीआई को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर तक आरोपपत्र दायर करने की बात कही है। सीबीआई द्वारा जांच पूरी होने में लगने वाले समय के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि ईडी ने पिछले साल अप्रैल से इस घोटाले की जांच शुरू की थी, लेकिन सीबीआई ने अभी तीन महीने पहले ही जांच का काम शुरू किया है। इसमें अभी काफी वक्त लगेगा। जांच एजेंसी का आरोप है कि राज्य पुलिस और सरकार के दूसरे अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें