सीबीआई ने मशहूर उद्योगपति और किंगफिशर एयरलाइन के मालिक विजय माल्या के घर व दफ्तर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। लोन डिफॉल्ट मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की। बताया गया कि माल्या पर आईडीबीआई बैंक के 950 करोड़ लोन नहीं चुकाने और बैंक नियमों का उल्लघन करने का आरोप है।
वहीं आईडीबीआई बैंक पर आरोप है कि माल्या की कपंनी की नेगेटिव क्रेडिट रेटिंग्स और नेगेटिव नेट वर्थ के बावजूद बैंक ने उन्हें लोन दिया है। इस मामले में सीबीआई ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।