केरल के एक संस्थान को मान्यता देने के पीछे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार को सीबीआई ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालयों में छापा मारा।
केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित उक्त निजी मेडिकल कॉलेज में भी जांच एजेंसी ने एक साथ तलाशी की।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि परिषद के अतिरिक्त सचिव प्रसन्ना राय, उप सचिव अंशु सेठी बजाज और पूर्व सलाहकार मधु हांडा और सोमेरवेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सैमसन नेसाइह के आवास और कार्यालयों में छापा मारा गया।
यह आरोप है कि परिषद ने कॉलेज में स्नातकोत्तर सीट की मान्यता देने के लंबित आवेदन को गैर कानूनी तरीके से आगे बढ़ाया। वहीं तय समय समाप्त होने के बाद भी कॉलेज को अनुमति पत्र दिया गया।