फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की हरकत से परेशान हो गई सीबीआई

Fri, 12 Sep 2014 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड में शीर्ष स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलने के बावजूद सीबीआई को इस केस में आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही है। इसका कारण फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों द्वारा जांच में सहयोग नहीं करना है।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों का कहना है कि सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार का पर्दाफाश करने के लिए उस पर करीब तीन महीने तक निगरानी रखी गई। पिछले महीने ही सीईओ को छत्तीसगढ़ की एक फिल्म को प्रमाण पत्र देने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सबूत होने के बावजूद वे इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहरी जड़ों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री उन लोगों की पहचान करने में मदद कर सकती है, जो कथित तौर पर रिश्वत दे रहे हैं।
विज्ञापन


नियमों को तोड़ने मरोड़ने के लिए बीच में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले व्यक्ति का भी पर्दाफाश करना जरूरी है।’ कई जाने-माने एक्टर, प्रोड्यूसर और निर्देशकों से इस संबंध में संपर्क किया गया, लेकिन वे इस मामले में मदद करने की बजाय चुप रहना बेहतर समझ रहे हैं। एक वरिष्ठ अभिनेता ने तो इस मामले को ‘व्यक्तिगत’ बताया और पूरी इंडस्ट्री की ओर से इस पर बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें