फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट रन केस: सलमान के खिलाफ 24 को सुनवाई

Fri, 12 Sep 2014 08:01 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान हिट एंड रन मामले में गायब दस्तावेज शुक्रवार को अदालत में पेश किए गए।
विज्ञापन


बार-बार सुनवाई टालने और अदालत की नाराजगी के बाद दस्तावेज पेश किए गए जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ सुनवाई 24 सितंबर से बहाल होने जा रही है।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि पुलिस कस्टडी से गायब हुई गवाहों के 63 मूल बयान की प्रति (एक को छोड़ कर ) और केस डायरी मिल गई है जिसे जज डी डब्ल्यू देशपांडे के पेश किया गया।

कोर्ट को इस बात का भी आश्वासन दिया गया है कि एकमात्र गायब दस्तावेज को भी जल्द खोज कर पेश किया जाएगा।

अभिनेता के खिलाफ हिट एंड रन मामले की सुनवाई को उस वक्त झटका लगा था जब जुलाई में अदालत को सूचित किया गया कि मामले में गवाहों की मूल बयान की प्रति गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अगस्त में केस डायरी गायब होने के बारे में जानकारी दी गई। इससे नाराज सुनवाई कर रहे जज ने पुलिस को निर्देश दिया कि सभी दस्तावेज पहले कोर्ट में पेश किए जाए जिसके बाद ही सुनवाई शुरू होगी।

अदालत की सख्ती के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद दस्तावेज 26 अगस्त को ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में पाये गए।

अब तक इस मामले में 11 गवाहों के बयान लिए जा चुके हैं। सलमान खान को 24 सितंबर को अदालत में हाजिर होना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें