फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बयान पर घिरे CBI निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में अमित शाह को आरोपी बनाए जाने संबंधी बयान पर सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन


सिन्हा ने कथित तौर पर यह बयान दिया है कि यूपीए सरकार खुश होती अगर वह नरेंद्र मोदी के नजदीकी अमित शाह का नाम अतिरिक्त चार्जशीट में आरोपी के तौर पर डाल देते।

सिन्हा के मुताबिक मामले की जांच पूरी तरह सबूतों के आधार पर की गई है। हालांकि एक अखबार में छपे इस बयान के बाद उठे विवाद पर सीबीआई ने औपचारिक तौर पर इसका खंडन किया है।
विज्ञापन

सीबीआई ने लिया यू-टर्न

सीबीआई के मुताबिक सिन्हा के बयान को गलत तरीके से और गलत संदर्भ में छापा गया है। उनका छपा बयान तथ्य से परे है, लेकिन भाजपा सीबीआई के खंडन को कोई तवज्जो नहीं दे रही।

भाजपा के मुताबिक सीबीआई कांग्रेस के साथ मिलकर मोदी और शाह को बदनाम करने की कोशिश में लगी है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीबीआई ने इशरत एनकाउंटर मामले की अतिरिक्त चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आईबी के चार अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है जबकि शाह को क्लीनचिट दी गई है।

शाह के खिलाफ सीबीआई के पास सबूत नहीं

गुजरात पुलिस के अधिकारी डी जी बंजारा और जी एल सिंघल के पूर्व में दिए बयान के बाद मामले में अमित शाह का नाम उछला था। लेकिन सीबीआई के मुताबिक जांच में शाह के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले।

इस मुद्दे पर रंजीत सिन्हा ने कहा है कि इस जांच को कई तकनीकी कठिनाइयों से गुजरना पड़ा है। मौजूदा सबूत के आधार पर अगर अदालत सीबीआई को राजनीतिक साजिश की जांच को कहती है तो एजेंसी पीछे नहीं हटेगी। लेकिन फिलहाल उनके पास शाह के खिलाफ ऐसे सबूत नहीं हैं जिनके आधार पर उन्हें अदालत में घसीटा जा सके।

बयान के बाद केंद्र पर बरसी भाजपा

इशरत जहां मामले से संबंधित पूरक आरोपपत्र को लेकर सीबीआई निदेशक के बयान के बाद भाजपा अब केंद्र सरकार पर बरस पड़ी है।

पार्टी ने कहा कि अब उसका यह आरोप सच साबित हो गया है कि कांग्रेस उसके पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को तंग करने और अमित शाह को फंसाने की कोशिश कर रही थी।

भाजपा इस मुद्दे को अब सोमवार को संसद में भी उठा सकती है। सीबीआई निदेशक हालांकि अपने इस बयान से मुकर गए हैं, लेकिन भाजपा इस मुद्दे को छोड़ने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस कर रही है सीबीआई का दुरुपयोग

पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि भाजपा जिस बात को अरसे से कहती रही है, सीबीआई निदेशक ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

दरअसल, सीबीआई निदेशक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि इशरत जहां मामले से संबंधित पूरक आरोपपत्र में भाजपा नेता अमित शाह का नाम शामिल होता तो यूपीए सरकार खुश होती।

हालांकि शनिवार को वे इस बात से मुकर गए, लेकिन भाजपा को कांग्रेस व यूपीए सरकार पर सियासी हमला करने का मौका मिल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें