हाईप्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी के पति और मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सीबीआई ने मर्डर केस की जांच में सहयोग न करने और झूठ बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इससे पूर्व सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर के खिलाफ चार्जशीट दायर की। पीटर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अपनी बेटी की हत्या में दोषी इंद्राणी मुखर्जी पहले से ही जेल में हैं।
असल में जबसे ये मामला सामने आया था पीटर मुखर्जी पर तब ही से शक की सूई घूम रही थी क्योंकि वह न तो जांच में सही तरीके से सहयोग दे रहे थे और न ही इंद्राणी द्वारा चैनल के कारोबार में फंड के हेर-फेर के बारे में सही जानकारी दे रहे थे। अब सीबीआई उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।