फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ली एब्डो का कवर छापा, संपादक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक उर्दू अखबार की संपादक शिरीन दलवी पर फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो के कवर को छापने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को गिरफ्तार की गई शिरीन को अदालत से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर एस एम मुंढे ने बताया, "शिरीन दलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया। हमें 15 दिन पहले शिकायत मिली थी। हमने तफ्तीश करने के के बाद दलवी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया।"

मुंब्रा पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सदस्य नुसरत अली ने अख़बार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ठाणे के मुंब्रा से प्रकाशित होने वाले उर्दू अखबार 'अवधनामा' के 17 जनवरी के संस्करण में शार्ली एब्डो के कवर को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


पेरिस स्थित शार्ली एब्डो के दफ़्तर पर हुए हमले के बाद प्रकाशित अंक के कवर पर मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद को 'मैं शार्ली एब्डो हूँ' की तख्ती पकड़े हुए दिखाया गया था। कैरीकेचर के ऊपर लिखा हुआ था, "सभी को क्षमा।" पत्रिका के दफ़्तर में हुए हमले में 12 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

पत्रकार संघ ने भी की माँग

मुंढे ने बताया, "इस मामले में शिरीन दलवी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ बाद में उन्हें जमानत मिल गई।" कार्टून प्रकाशन के बाद मुंबई के उर्दू पत्रकार संघ ने भी दलवी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार कई अन्य पाठकों ने मुंबई और ठाणे में इस अख़बार में शार्ली एब्डो के कवर को प्रकाशित करने पर शिकायत की थी।अवधनामा अखबार भारत के सात अलग-अलग शहरों से प्रकाशित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें