फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के लिए कनाडा के पीएम बने भारतीय मूल के प्रभजोत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल का कनाडा निवासी एक छात्र उस समय खुशी से उछल पड़ा जब उसे एक दिन के लिए कनाडा का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला।
विज्ञापन


कैंसर से पीड़ित इस छात्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान कनाडा का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। इलाज के बाद  जब वह ठीक होकर आया तो वह अपनी यह इच्छा लगभग भूल चुका था। लेकिन  यहां की मेक-ए-विश संस्था ने इसे याद रखा और प्रभजोत लखनपाल को एक दिन के लिए कनाडा का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल गया।

19 वर्षीय प्रभजोत ने खुशी जताते हुए कहा कि बतौर प्रधानमंत्री ओटावा में पार्लियामेंट हिल जाना उसके लिए खास अनुभव था। उसने कहा कि यह उसके लिए यह एक खूबसूरत सपने जैसा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेक-ए-विश संस्था ने ढाई साल बाद पूरा किया सपना

प्रभजोत ने कहा कि वो आगे आसुड लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई कर राजनीति में आना चाहता है। मेक-अ-विश संस्था को धन्यवाद बोलते हुए उसने कहा कि इसने उसका सपना पूरा कर दिया। प्रभजोत के पिता सुरेंदर लखनपाल जो कि ऑटो मैकेनिक हैं, ने बताया कि इलाज के ढाई साल के बाद उसे एक दिन सूचित किया गया कि संस्था ने उनके बेटे की इच्छा पूरी करना स्वीकार कर ली है।

इस सूचना पर प्रभजोत और उनका पूरा परिवार बेहद खुश हुआ। इसके बाद लखनपाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ ओंटारियो रवाना हुए। टोरंटो एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन सबका स्वागत किया गया। पूरे काफिले और लाव-लश्कर के साथ उनके परिवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास मौजूद होटल चतेऊ लौरियर लाया गया।

प्रभजोत को प्रेसिडेंटियल सुईट में ठहराया गया और एक अलग कमरा दिया गया। अगले दिन कनाडा के 28वें गवर्नर जनरल डेविड जॉनसन ने उसका स्वागत किया। प्रभजोत के परिजन पंजाब के मंडी अहमदगढ़ में रहते थे। यह परिवार 1988 में कनाडा आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें