फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होना है। इस चरण के तहत आने वाली लोकसभा की 92 सीटों पर मंगलवार शाम पांच बजे के बाद प्रचार अभियान का शोर थम जाएगा।
विज्ञापन


सात अप्रैल को पहले चरण में छह सीटों पर मतदान के बाद नौ अप्रैल को दूसरे चरण में पूर्वोत्तर की सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग ने इस बार नौ चरण में मतदान का कार्यक्रम घोषित किया है। मुख्य मुकाबला तीसरे चरण से शुरू होने जा रहा है।

चौदह राज्यों की कुल 92 सीटों पर मतदान

दस अप्रैल को चौदह राज्यों की कुल 92 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर प्रचार की अवधि आठ अप्रैल शाम पांच बजे खत्म हो जाएगी।

तीसरे चरण में मुख्य रूप से दिल्ली, हरियाणा तथा केरल की सभी सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दस सीट, बिहार की छह सीट, झारखंड की पांच सीट, मध्यप्रदेश की नौ सीट, महाराष्ट्र की 10 सीट, ओडिशा की दस सीट तथा छत्तीसगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, अंडमान निकोबार तथा लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

पुख्ता इंतजाम में जुटा चुनाव आयोग

दूसरे चरण में नौ अप्रैल को कुल सात सीटों पर मतदान होना है। पूर्वोत्तर की इन सीटों पर सोमवार शाम पांच बजे से प्रचार ठप हो गया है।

शुरुआती दो चरण में कुल पंद्रह सीटों पर चुनाव के बाद तीसरा चरण चुनौतीपूर्ण होगा। मुख्यत: राजनीतिक रूप से संवेदनशील बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा तथा मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम कराने में जुटा हुआ है।

तीसरे चरण में यूपी की जिन दस सीटों पर मतदान होना है उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर तथा अलीगढ़ शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें