फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली की जायदाद सुनेंगे, तो दातों तले दबा लेंगे उंगली

Tue, 08 Apr 2014 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों दिग्गज नेता नामांकन दाखिल कर रहे हैं और आधिकारिक रूप से यह जानकारी दे रहे हैं कि कहीं उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज तो नहीं है। साथ में जानकारी दी जा रही है कि अपनी संपत्ति और जायदाद की।
विज्ञापन


अब तक सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव जैसे दिग्गज नेताओं से लेकर प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन और आइटम गर्ल राखी सावंत अपनी संपत्ति का खुलासा कर चौंका चुके हैं। और अब बारी है भाजपा के नेता अरुण जेटली की। उनकी संपत्ति इतनी है कि आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

पांच मकान और कई गाड़ियां

लग्जरी गा‌ड़ियों का लंबा-चौड़ा काफिला, दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में कई मकान, नकदी और ज्वैलरी। यह केवल सूची नहीं, बल्कि अमृतसर से भाजपा के‌ टिकट पर चुनाव लड़ रहे अरुण जेटली की संपत्ति का कुछ ब्योरा है।

भाजपा आला कमान में खास दर्जा रखने वाले अरुण जेटली यूं तो दिल्ली के धुरंधर माने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इस बार नवजोत सिंह सिद्धू को हटाकर उन्हें अमृतसर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने तो उन्हें आने वाला डिप्टी पीएम तक कह दिया।

110 करोड़ से ज्यादा की जायदाद

वकालत के बाद सियासत में उतरे भाजपा के नेता अरुण जेटली के पास कुल 113.02 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सोमवार को अमृतसर में दाखिल हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी।

जेटली को अब तक भाजपा के शीर्ष रणनीतिकारों और नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिना जाता था, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। जेटली हाल तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। लेकिन इस बार वो लोकसभा पहुंचने की दौड़ में है। हालांकि, मुकाबला आसान नहीं है। क्योंकि कांग्रेस ने भी मजबूत दावेदार उतारा है।

3 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां

अरुण जेटली ने जो ब्योरा मुहैया कराया है, उसके मुताबिक उनके और पत्नी के पास 75.7 करोड़ और 37.32 करोड़ रुपए की अचल और चल संपत्ति है। नामांकन के कागजात के साथ उन्होंने यह जानकारी मुहैया कराई है।

जेटली को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक बताया जाता है। और उन्होंने जो जानकारी मुहैया कराई है, उसके अनुसान उनके पास कई गाड़ियां हैं। इनमें 1.02 करोड़ रुपए की पोर्श, 78.89 लाख रुपए के मर्सिडीज बेंज, 85.57 लाख रुपए की बीएमडब्‍ल्यू, 20.44 लाख रुपए की होंडा एकॉर्ड और 23.28 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं। इन कारों की कुल कीमत 3.10 करोड़ रुपए है।

बॉन्ड में 2 करोड़ से ज्यादा निवेश

अचल संपत्ति में अरुण जेटली ने अपने पास 1.35 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 7.5 लाख रुपए होने की जानकारी दी है। 61 वर्षीय अरुण जेटली का बैंक बैलेंस 18.01 करोड़ रुपए है, जबकि उन्होंने बॉन्ड और पीपीएफ में 2 करोड़ रुपए और 15 लाख रुपए निवेश किए हैं।

हलफनामे में जेटली ने 10.37 करोड़ रुपए के पर्सनल लोन और एडवांस का जिक्र भी किया है। इनमें अपनी पत्नी संगीता को ‌दिए 8.20 करोड़ रुपए के एडवांस भी शामिल हैं।

दिल्ली से गुजरात तक मकान

साल 1973-77 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी का अध्ययन करने वाले अरुण जेटली के पास 1.88 करोड़ रुपए की ज्वैलरी है, जिसमें 5,630 ग्राम सोने के आभूषण, 15 किलोग्राम चांदी और हीरे शामिल हैं।

उनकी पत्नी के पास 23.44 लाख रुपए की गोल्ड ज्वैलरी, चांदी और डायमंड हैं। अचल संपत्ति में जेटली के पास हरियाणा में प्लॉट, गुड़गांव के साइबर पार्क में कमर्शियल प्रॉपर्टी और दिल्ली, गुड़गांव और गुजरात के गांधीनगर में पांच आवासीय प्रॉपर्टी हैं।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर की चुनौती सामने

राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे जेटली ने 2012-13 में 2.16 करोड़ रुपए की आमदनी का ऐलान किया था। उसके पास उनके पास कोई कर्ज नहीं था। लेकिन अब इसमें काफी उछाल आया है।

हलफनामे से अलग जेटली के सामने मजबूत चुनौती खड़ी है, क्योंकि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की तथाकथित लहर पर सवार भगवा दल इस बार सत्ता तक पहुंचने के ख्वाब देख रहे हैं। ऐसे में जरूरी है क‌ि दिग्गज नेताओं में शुमार जेटली अपनी सीट जीतें, ताकि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में उनका कद बरकरार रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें