फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर निकला घोटालों का जिन्न, यूपीए सरकार घिरी

Tue, 12 Feb 2013 10:38 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में घूस के सनसनीखेज ताजा मामले के बाद घोटालों का जिन्न एक बार फिर यूपीए सरकार के सामने आ गया है। 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल और आदर्श घोटालों के चलते भारी फजीहत झेल चुकी सरकार ने जिस तरीके से आर्थिक सुधारों से लेकर अजमल कसाब और अफजल गुरू की फांसी के जरिए अपने सियासी ग्राफ को ऊपर ले जाने का काम शुरू किया था, उसके एक बार फिर नीचे गिरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


इटली में मंगलवार को 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा के हेलीकॉप्टर सौदे में घूस के मामले में वहां की एक कंपनी के सीईओ की गिरफ्तारी से यूपीए सरकार के गलियारे में सनसनी फैल गई है। भाजपा ने यूपीए सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा ने कहा है कि इस सरकार ने जनता के पैसे से जमकर भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि जिस देश को सौदे का लाभ हुआ है वह रिश्वत देने के मामले में कार्रवाई कर रहा है। जबकि इस सौदे में हमारे देश को चपत लगी है मगर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जावडेकर ने सरकार से तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वहीं इस ताजा खुलासे से सरकार की खुद की छवि सुधारने की सारी कवायद पर पानी फिर सकता है। सरकार ने पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक बड़े फैसले लेकर विकास के प्रति खुद को संजीदा दिखाने की कोशिश की है। खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश को लेकर सरकार ने युवाओं के लिए देश में करोड़ों की संख्या में नौकरियां आने का दावा ठोका है।

वहीं कसाब और अफजल को फांसी देकर सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर नरम होने के आरोपों को खत्म कर दिया है। मगर हेलीकाप्टर खरीद रिश्वत मामले से उसकी इस कोशिश पर भी ग्रहण लग सकता है। इसी ग्रहण को टालने के लिए सरकार ने तत्काल सीबीआई जांच का ऐलान कर संसद के बजट सत्र में भ्रष्टाचार को मुद्दा नहीं बनने देने का अपना दांव चला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें