उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे मेहर सिंह तंवर को कॉल गर्ल ने पैसे की तंगी के चलते लूटा और फरार हो गई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
सोमवार को पुलिस एस्कॉर्ट सर्विस के दलाल अशोक अभिषेक प्रसाद और कॉल गर्ल जूली को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि कॉल गर्ल जूली ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा स्थित अपने गांव जाना चाहती थी, लेकिन पैसे की तंगी थी। उसने पुलिस को बताया कि मेहर सिंह तंवर से उसने डेढ़ लाख नहीं बल्कि 30 हजार रुपये ही लिए थे। इसमें से 15 हजार रुपये दलाल ले लेता, तो उसके पास गांव जाने के लिए पैसे कम पड़ जाते। इसलिए वह पैसे लेकर चली गई।