फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः कॉल सेंटर कर्मी लड़की से रेप, हत्या

Sat, 05 Jan 2013 08:58 PM IST
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 63 में एक 21 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ है। निजी समाचार चैनलों के मुताबिक लड़की के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने रेप, हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह ऑफिस से चार महिला सहकर्मिर्यों के साथ घर के लिए निकली थी। सहकर्मियों के जाने के बाद वह अपने घर लौटते समय रास्ते से लापता हो गई।

रात को जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव सेक्टर 63 के पुश्ता इलाके से बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान थे। शव की पहचान मृतक लड़की के पिता ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें