फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: गड़बड़ी दिखे तो घुमाओ 1950

Thu, 08 Nov 2012 09:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए चुनाव आयोग ने दो प्रकार की व्यवस्था की है। इसके तहत फोन और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यदि किसी को कहीं पर भी गड़बड़ी की जानकारी मिले तो वह टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। चुनाव में धांधली से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग से कॉल सेंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


आयोग ने शिकायतों का निपटारा करने के लिए टाइम लिमिट तय की है, जिसके भीतर अधिकारियों को शिकायत पर एक्शन लेना ही होगा। इतना ही नहीं, कॉल सेंटर शिकायतकर्ता को यह भी बताएंगे कि उनकी ओर से दी गई सूचना पर क्या एक्शन लिया गया। चुनाव की ओर से जल्द ही एक वेबसाइट की भी घोषणा की जाएगी। इस वेबसाइट पर भी शिकायतकर्ता को एक्शन की पूरी जानकारी निर्धारित समय के भीतर दी जाएगी।

ग्राउंड फ्लोर पर बनाना होगा मतदान केंद्र
गुजरात विधानसभा चुनाव में विकलांग मतदाताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र निचले तल पर बनाए जाने तथा रैंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्पलाइन और सुविधा केंद्रों की स्थापना भी करने को कहा गया ताकि मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम और मतदान केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें