फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात का हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार'

Sat, 05 Oct 2013 09:36 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात का हर तीसरा बच्चा कम वजन यानी कुपोषण का शिकार है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में राज्य में चल रही समन्वित बच्चा विकास योजना (आईसीडीएस) की कार्यप्रणाली को आडे़ हाथ लेते हुए खुलासा किया है।
विज्ञापन


गुजरात में हर तीसरे बच्चे का वजन कम है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत राज्य में कुपोषण को दूर किया जा रहा है।

गुजरात विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश रिपोर्ट में कहा गया कि गुजरात में पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 23 लाख बच्चे लाभार्थी हैं। लेकिन इनमें से करीब 63.37 लाख बच्चों को इस योजना का उचित लाभ नहीं मिला है।

योजना का लक्ष्य वर्ष में कम से कम 300 दिन बच्चों को पर्याप्त पोषण देना है। लेकिन बच्चों को महज 96 दिन ही पोषण मिल पा रहा है। हर तीसरे बच्चे का वजन कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट कहती है कि आईसीडीएस के लाभ से करीब 1.87 करोड़ बच्चे वंचित हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें