मां की ममता के किस्से तो आपने बहुत बार सुने होंगे लेकिन मां की दिलेरी का ये किस्सा आपको चौंका देगा।
डेली मेल की खबर के अनुसार, ये तेंदुआ आया तो था इस नन्हें अफ्रीकी वील्डबीस्ट को खाने लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मां के होते वो ऐसा नहीं कर सकता।
देखें एक ऐसी झील, जिसमें नहाते ही हो जाते हैं पत्थर
ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें मार्टिन फैरेल ने कीनिया में ली हैं। तस्वीरों में देखिए एक मां की दिलेरी की अनोखी कहानी:
तेंदुआ दबे पांव से अपने शिकार की ओर बढ़ रहा था।
अपनी फुर्ती दिखाते हुए उसने अफ्रीकी वील्डबीस्ट के इस बच्चे पर हमला कर दिया।
पर उसे क्या पता था कि बच्चे की मां वहीं है और उसके रहते वो बच्चे का बाल भी बांका नहीं कर सकता।
और उसके बाद हुआ एक घमासान युद्घ।
जिसमें मां का पलड़ा ही भारी रहा और उसने अपने बच्चे के शिकारी को मार भगाया।