फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब ड्राइवर ने किया युवती का अपहरण, गैंगरेप

Mon, 01 Apr 2013 08:56 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली व एनसीआर के अन्य इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। शनिवार देर रात
विज्ञापन

कैब चालक द्वारा गुड़गांव से दिल्ली जा रही युवती का अपहरण कर साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

शनिवार रात वह कैब से अपनी बहन के साथ गुड़गांव से दिल्ली जा रही थी। मामले में देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

दक्षिण-पूर्व जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने युवती से गैंगरेप की पुष्टि की है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती गुड़गांव स्थित एक प्रतिष्ठित मॉल में अपनी बहन के साथ काम करती है। वह रात को कैब से बहन के साथ दिल्ली लौट रही थी।

उसकी बहन ओखला टैंक इलाके में उतर गई, जबकि उसे आगे जाना था। इसी दौरान कैब चालक नदीम ने उसका अपहरण कर लिया और उसे शाहीन बाग इलाके में ले गया और वहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती का रेप किया।
विज्ञापन


घटना के बाद युवती ने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। इसके बाद पीड़िता की बहन ने रविवार तड़के करीब 3:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाहीन बाग के एक मकान में नदीम व उसके दो साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। सरिता विहार थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवती द्वारा बताए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कैब की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें