फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉर्न सुनकर पुल से कूदी भैंस, ऑटो चकनाचूर, 4 बुरी तरह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में महानगर के छर्रा अड्डा पुल पर मंगलवार शाम एक एक्सीडेंट ने वर्ष 2015 की चर्चित कॉमेडी हिंदी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ की कहानी ताजा कर दी। यहां वाहन का हॉर्न सुन घबराई भैंस पुल से नीचे कूद गई और सीधे पुल के नीचे खड़े ऑटो पर जा गिरी।
विज्ञापन


इस एक्सीडेंट में ऑटो में सवार चार लोग जख्मी हो गए और ऑटो भी चकनाचूर हो गया। खबर पर आई पुलिस को देख भैंस मालिक गायब हो गया और पुलिस ने भी भैंस को ले जाकर थाने के दरवाजे पर बांध दिया। अब कानूनी कार्यवाही को लेकर पुलिस पसोपेश में पड़ गई है।

वाकया शाम चार बजे के आसपास का है। नौरंगाबाद की ओर से भैंस अचलताल की ओर आ रही थी। तभी अचानक किसी वाहन का तेज हॉर्न सुन भैंस बिदक गई और बिना रेलिंग वाले पुल से नीचे छर्रा अड्डे की ओर छलांग लगा दी।
विज्ञापन


भैंस सीधे ऑटो पर गिरी। इस ऑटो में चालक वीरपाल निवासी महावीर नगर गांधीपार्क के अलावा उसके मोहल्ले के मनीष, कुलदीप, छोटू जख्मी हो गए। ऑटो भी चकनाचूर हो गया और भैंस के भी चोट आ गई। ऑटो सवार लोग नुमाइश जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस परेशान, किसे बनाए आरोपी

इसी बीच वहां भगदड़ मचने पर पुलिस आ गई। पुलिस को देख भैंस स्वामी भैंस लेने नहीं आया। बाद में पुलिस ने भैंस की चोटें साफ कराईं और उसे थाने ले जाकर दरवाजे पर बांध दिया।

वहीं घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस मामले में वीरपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। ऐसे में पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि इस एक्सीडेंट में किसको आरोपी बनाया जाए।

अगर भैंस आरोपी बनेगी तो क्या उस पर मुकदमा चलेगा। इस संबंध में एसओ गांधीपार्क का कहना है कि इस एक्सीडेंट के बाद कोई भैंस लेने नहीं आया। इसलिए थाने पर बंधवा लिया गया है। भैंस स्वामी के सामने आने पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें