फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2016-17: सिगरेट ने सुलगाया सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के आम बजट 2016-17 को लेकर सोशल मीडिया में लोग अपने-अपने तरीके से चुटकी ले रहे हैं। बजट में क्या सस्ता और क्या मंहगा को लेकर वित्त मंत्री और मोदी सरकार पर कई जुम्ले गढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


तो वहीं बजट पेश्ा करने से पहले जेटली की नकल कर शेरो शायरी के साथ लोग तंज कस रहे हैं। वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद से ही ट्विटर पर#Budget2016 ट्रेंड करने लगा।

सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे ज्यादा दर्द सिगरेट के महंगा होने को लेकर छलका है। सिगरेट मंहगी होने के चलते लोगों ने खूब मजाक उड़ाया तो वहीं सिगरेट शौकीनों ने अपना दर्द भी मजाक के तौर बयां किया।
विज्ञापन


बता दें केंद्र सरकार ने आम बजट 2016-17 में सिगरेट उत्पाद पर 10 से 15 प्रतिशत उत्पाद कर बढ़ा दिया है, जिससे आने वाले दिनों में सिगरेट महंगी हो जाऐगी। आगे पढ़े बजट का कैसा उड़ा मजाक...

सुलगाया सोशल मीडिया

बजट में सिगरेट के महंगा होने पर आकाश पाठक नाम के शख्स लिखते हैं
"Milds kitne ki hai?"
"14 Rs"

"Goldflake?"
"14 ki"

"Aur lighter?"
"10 ka"

"Lighter dedo. Cigarette dost se maang loonga."#Budget2016— Akshar (@AksharPathak) February 29, 2016


बजट में सिगरेट महंगी होने के बाद एक शख्स सुपर्न वर्मा लिखते हैं कि सिगरेट पीने वालों के बिना भारतीय अर्थव्यवस्‍था में गिरावट आ जाऐगी।

Without smokers the Indian economy would collapse #Budget2016— Suparn Verma (@Suparn) February 29, 2016

बजट पर एक और चुटकी

Elvis (@gooljaar) चुटकी लेते हैं कि सिगरेट के दाम बढ़ने के बाद आईटीसी कंपनी सेमसंग मॉडल की तर्ज पर छोटा गोल्डफ्लैक और छोटा गोल्ड फ्लैक मिनी लांच करेगी।

Breaking: ITC will follow samsung model, will launch new models of chota Goldflake and chota Goldflake mini#Budget2016— Elvis (@gooljaar) February 29, 2016


गब्बर सिंह सरकार के आम बजट पर चुटकी लेकर कहते हैं करदाता कुछ इस तरह हैं।
3% taxpayers are like that guy working in a IT firm in Bangalore supporting a joint family of 16 in Bihar. #Budget2016— Gabbbar (@GabbbarSingh) February 29, 2016

विज्ञापन

शेरो शायरी में भी उड़ाया मजाक

तो वहीं माधवन नाम के एक व्यक्ति माधवन नारायण सर्विस टैक्स और सरचार्ज बढ़ाए जाने को लेकर लिखते हैं कि..
Santa: "There is no new tax in this budget"
Banta: "Really? Cess who?"#Budget2016— Madhavan Narayanan (@madversity) February 29, 2016



उध्‍ार फेसबुक पर एक बजट में सस्ता और महंगाई की मार को शेरो शायरी में कुछ इस तरह बयां किया।

'मंसूबा होली का लिए बैठा है हर शख्स, रंग होंगे, रम होगी और पंगा होगा
आग जेबों पर लगने वाली है, जूता चप्पल बेल्ट पर्स सब महंगा होगा'

एक और शख्स लिखते हैं कि...

'जिंदगी बोझ बन गई आखिर, आटा दाल नून तेल और शक्कर
सब ये औकात से बाहर पहुंचे, तुम जियो फेसबुक लाइक्स खाकर'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें