फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीटीसी 2012 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित

Fri, 02 Jan 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने बीटीसी 2010, 2011 एवं 2012 बैच के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ इन अभ्यर्थियों के प्रदेश सरकार की ओर से जारी 15 हजार शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। बीटीसी प्रशिक्षु लंबे समय से परीक्षा नियामक से परीक्षा तिथि जारी करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक संपन्न होंगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रथम सेमेस्टर पहले, दूसरे और तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं क्रमश: 19, 20 जनवरी को कराने का फैसला किया है। 20 जनवरी को एक बजे से तीन बजे के बीच तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी जबकि पहले एवं दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 10 से 12 बजे के बीच होगी।

बीटीसी दूसरे सेमेस्टर की पहले, दूसरे और तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 21 एवं 22 जनवरी को होंगी। तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। तीसरे सेमेस्टर की पहले, दूसरे और तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षाएं क्रमश: 23 एवं 24 जनवरी को होंगी। तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। बीटीसी 2010, 2011, 2012 तथा सेवारत बीटीसी मृतक आश्रित के कक्षा शिक्षण, प्रयोगात्मक परीक्षा एक जनवरी से 10 जनवरी के बीच संबंधित डायट पर होंगी।
विज्ञापन


बीटीसी प्रशिक्षुओं के परीक्षा में शामिल होने का रास्ता साफ
प्रदेश के बीटीसी कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे 30 हजार बीटीसी प्रशिक्षुओं को परीक्षा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि प्रशिक्षुओं ने एनसीटीई की ओर से तय मानक को पूरा कर लिया है तो उन्हें परीक्षा में शामिल करने में कोई आपत्ति नहीं है। चतुर्थ सेमेस्टर में 100 से 130 कार्य दिवस का प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु के लिए आवश्यक है। डायट इन प्रशिक्षुओं के आवेदन पत्र अग्रसारित कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें