फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के कब्जे में यूपी का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के अखनूर इलाके से चिनाब नदी के बहकर पाकिस्तान पहुंचा बीएसएफ का जवान उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले का है। जिले के मक्सेना थाना के रानीपुर गांव का सत्यशील यादव बीएसएफ की 33वीं बटालियन का जवान है।
विज्ञापन


सत्यशील बुधवार को चिनाब नदी के तेज बहाव में बह कर पाकिस्तानी इलाके में चला गया।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि चिनाब नदी में बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही एक नाव में कुछ दिक्कत आ गई, जिसके बाद पांच जवानों ने अपनी जान बचाने के लिए नाव से छलांग लगा दी लेकिन एक जवान सत्यशील यादव नदी के तेज बहाव में बह कर पाकिस्तानी इलाके में चला गया।

पाकिस्तानी रेंजरों ने सत्यशील को पकड़ा

सीमा पार करते ही पाकिस्तानी रेंजरों ने सियालकोट (बाजवात सेक्टर) में सत्यशील को पकड़ लिया। बीएसएफ के अधिकारियों ने उसकी वापसी के लिए पाकिस्तान के साथ संपर्क ‌किया। संभावना है क‌ि उसे कल छोड़ दिया जाएगा।

वहीं, सत्यशील के चिनाब में बहने की सूचना उसके पिता राममोहन यादव को दी गई। सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। सत्यशील की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यशील की दो बेटियां और एक बेटा है।

क्या है पूरा मामला

परगवाल सेक्टर में चिनाब पोस्ट पर तैनात 33वीं वाहिनी का जवान सत्यशील यादव अन्य पांच साथी जवानों के साथ बोट में सवार होकर सीमा की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान अचानक बोट का इंजन बंद हो गया।

इससे बोट पर जवानों का नियंत्रण नहीं रहा और बोट पाकिस्तान की दिशा में बहने लगी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पांच अन्य जवान बोट के असंतुलित होने के बाद चिनाब में कूद गए और सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन सत्यशील बोट में ही रहा।

पानी के तेज बहाव के चलते बोट पाकिस्तान की ओर बह गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ की ओर से सत्यशील को बचाने के लिए एक अन्य बोट से बचाव अभियान चलाया गया, पर उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

तेज हो रहे छुड़ाने के प्रयास

इसके बाद बीएसएफ को सत्यशील के पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर में रेंजरों द्वारा पकड़ लिए जाने की जानकारी मिली और बीएसएफ की ओर से उसे छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

एक समाचार एजेंसी से संपर्क होने पर पाक रेंजरों ने बीएसएफ जवान के चिनाब से पकड़े जाने की पुष्टि की।

एक रेंजर अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि पकड़े गए जवान से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह दुर्घटनावश हमारी तरह बहकर आया है अथवा उसकी कोई और मंशा है। रेंजर अधिकारी ने पकड़े गए जवान के बारे में बीएसएफ अधिकारियों से बात करने की भी बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें