सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग का माकूल जवाब दे रहा है।
बीएसएफ महानिदेशक ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीज फायर उल्लंघन का हाल के इतिहास में ऐसा करारा जवाब नहीं दिया गया है। पिछले दो दिनों में भारत की इस भीषण जवाबी कार्रवाई के बाद पाक को शांत हो जाना चाहिए था।
सीमा के उस पास से जान माल के खासे नुकसान की खबर आ रही है। फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान जबतक फायरिंग नहीं रोकता कूटनीतिक या बैक चैनल से कोई बातचीत नहीं होगी।
केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि भारत सीमा आपसी बातचीत के लिए पर फ्लैग मीटिंग की मांग करने के साथ आक्रामक जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा। इसके लिए सीमा पर तैनात कमान को खुली छूट दी गई है।