फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी को मुख्य सूचना आयुक्त बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या दिल्ली पुलिस के मुखिया बीएस बस्सी उर्फ भीमसेन बस्सी के लिए जल्द कोई खास भूमिका की पटकथा तैयार हो चुकी है। मीडिया में चल रही इन अटकलों पर गौर करें तो सरकार इस महीने के अंत तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से रिटायर होने वाले बस्सी को जल्द ही मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर बैठाया जा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुखिया बीएस बस्सी को केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा का नजदीकी माना जाता है। खासकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो खुलकर इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं।

बस्सी 29 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं और बीते नवंबर से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली चल रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि सरकार बस्सी को इस पद से नवाज सकती है। सूत्रों की मानें तो अभी तक सरकार ने इस पद पर इसलिए किसी की नियुक्ति नहीं की है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले इस पद के लिए आईएएस विजय शर्मा और आरके माथुर का नाम भी चल चुका है। लेकिन किसी पर अभी तक मुहर नहीं लग सकी है। आमतौर पर यह पद किसी आईपीएस की झोली में ही आता है।
विज्ञापन

बस्सी को माना जाता है केन्द्र सरकार का नजदीकी

आमतौर पर दिल्‍ली पुलिस के मुखिया को केन्द्र में सत्तारूढ़ सरकारों का नजदीकी ही माना जाता है, शायद ऐसा इसलिए भी है कि दिल्‍ली पुलिस सीधे दिल्‍ली सरकार के अधीन न होकर केन्द्र के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है।

हालांकि पूर्व में भी केन्द्र सरकारों से नजदीकी के चलते दिल्‍ली पुलिस के कई मुखिया रिटायरमेंट के बाद विभिन्न राज्यों में राज्यपाल और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त होते रहे हैं।

ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बस्सी को भी जल्द ही कोई महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। शायद केन्द्रीय सूचना आयुक्त के पद पर ही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें