फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने श्रीलंका को फिर हराया, लगातार दूसरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने श्रीलंका का तीन टी-20 मैचों की सीरीज में सफाया किया। इस बार महिला ब्रिगेड ने कमाल किया है। वनडे सीरीज में लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज 2-0 से कब्जा ली है। हालांकि अभी टीम के पास क्लीन स्वीप का भी मौका है।
विज्ञापन


रांची में हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट पर 178 रन बनाए। भारत की ओर से 18 वर्षीया दीप्ति शर्मा ने मध्यम गति की गेंदबाजी कर 23 रन खर्च कर चार विकेट झटके। मेजबान भारतीय टीम ने 179 रनों का लक्ष्य 41 गेंद शेष रहते चार विकेट पर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मिताली ने फिर खेली कप्तानी पारी

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज एक फिर रौब में नजर आई। उन्होंने उसकी ओर से कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे अधिक नाबाद 53 रनों की पारी खेली जबकि स्मृति मंदाना ने 46 रनों का योगदान दिया।

हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाकर आउट हुईं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और मंदाना तथा एमडीटी कामिनी (26) ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से सुगंधा कुमारी ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें