फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: डायन बता महिला को निर्वस्त्र कर काटे बाल

Tue, 27 Oct 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैरिया (बलिया)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके पड़ोसी परिवार ने उसे जमकर पीटा। फिर निर्वस्त्र कर उसके सिर के बाल काट दिए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


करीब तीन माह पूर्व गांव निवासी छोटेलाल वर्मा का 18 वर्षीय अंकुश वर्मा की मौत संदिग्ध हाल में हो गई थी। मृतक के घर वालों का आरोप था कि पड़ोस की महिला ने ही तंत्र-मंत्र और टोना कर उसकी जान ली है। इसी को लेकर छोटेलाल का परिवार काफी दिनों उबल रहा था।

रविवार को तड़के पीड़ित महिला खेत की तरफ जा रही थी। तभी उसके- पड़ोसी परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर अपने घर में ले गए। उसे डायन बताते हुए एक खंभे में बांध दिया और निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके बाल काट दिए।
विज्ञापन


इसके बाद वो लोग पीड़ित महिला को दुर्जनपुर स्थित सायर देवी के स्थान पर ले जा रहे थे कि सूचना पाकर पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें पकड़ लिया। थाने में पीड़ित महिला ने गांव की 14 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ महिलाओं सहित 14 लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़ी गई तीन महिलाओं दुलारो देवी, सुनेश्वरी देवी और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का पति बंगलूरू में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके पांच बच्चे हैं जिनमें 4 लड़कियां हैं और एक पुत्र है।
विज्ञापन


अनीस अहमद अंसारी, पुलिस अधीक्षक, बलिया इस प्रकरण में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें