फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद समी का भाई गिरफ्तार, कई संगीन मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद समी के भाई हसीब अहमद ने पुलिस से हाथापाई कर गोकशी के आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस ने हसीब को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन


साथ ही हसीब समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। जबकि कार को सीज कर दिया गया है।

डिडौली कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सायं करीब छह बजकर चालीस मिनट पर गांव बुढ़नपुर के पुल के नजदीक से गोकशी के आरोपी रिजवान पुत्र तहजीब निवासी गांव सहसपुर अलीनगर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद समी का भाई हसीब पुत्र तौसीफ अहमद अपने कई साथियों के साथ डस्टर कार से मौके पर पहुंचा और रिजवान को छुड़ाने के लिए पुलिस से उलझ गया। हाथापाई की और आरोपी को मौके से भगा दिया। सूचना पर कोतवाली से फोर्स पहुंचा और हसीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हसीब की कार को भी सीज कर दिया है और एसआई प्रदीप भारद्वाज की तहरीर पर हसीब समेत बाबू पुत्र वाहिद, तहजीब पुत्र छिद्दा, सईम पुत्र हमीद निवासीगण सहसपुर अलीनगर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर हमलाकर आरोपी को छुड़ाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद समी के भाई हसीब अहमद ने पुलिस पार्टी पर हमला कर एक गोकशी के आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया है। एसआई की तहरीर पर हसीब समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- संजीव त्यागी पुलिस अधीक्षक

मुझे फंसाया गया: हसीब

बुढ़नपुर पुल के पास बुधवार देर शाम गोकशी के आरोपी को भगाने और पुलिस से हाथापाई में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मो. शमी के भाई हसीब अहमद का कहना है कि, उसने किसी को नहीं भगाया। वह मुरादाबाद से आ रहा था और रास्ते में भीड़ देखकर रुक गया, लेकिन पुलिस ने मुझे आरोपी को भगाने के मामले में पकड़ लिया।

मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। वहीं शमी के पिता तौसीफ अहमद का कहना है कि मेरा बेटा हसीब अहमद ठेकेदार है और वह बुधवार शाम साइट से घर आ रहा था। उसकी गाड़ी में पंद्रह लाख रुपये थे, जो पुलिस ने गायब कर दिए हैं। मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है।

डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में दबिश दी थी और रिजवान पुत्र तहसीन के कब्जे से चार जिंदा और चार मृत गोवंशीय पशुओं के साथ वध करने के हथियार बरामद किए थे।

जबकि आरोपी रिजवान मौके से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस रिजवान की शिद्दत से तलाश में थी। बुधवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ा भी, लेकिन हसीब अहमद के कारण आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

जिपं सदस्य पद का चुनाव भी लड़ा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का हसीब अहमद बड़ा भाई है। हसीब अहमद जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव वार्ड 24 से लड़ा था। बसपा से उसे समर्थन मिला था, लेकिन वह चुनाव हार गया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब अहमद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब उसे पकड़कर कोतवाली लाई, तो यहां भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ में कुछ चेहरे ऐसे भी थे, जो हसीब की पैरवी के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक यही कोशिश चलती रही कि हसीब अहमद को छोड़ दिया जाए। लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें