फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा हत्यारा भाई

Sat, 08 Dec 2012 01:18 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को रक्षा का वचन देने वाले भाई ने कोलकाता में इज्जत के नाम पर अपनी ही बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया। हत्यारा भाई सरेआम तलवार से अपनी बहन का सिर धड़ से अलग करने के बाद उसका सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया। वहां उसने तलवार समेत खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।   
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष के अनुसार नदियाल थानाक्षेत्र के अयूब नगर में शुक्रवार दोपहर को यह घटना हुई। 22 वर्षीय निलोफर बीबी का निकाह आठ साल पहले रवींद्र नगर निवासी अकबर अली (27) से हुआ था। दोनों को एक छह साल का बेटा और चार साल की एक बेटी है। निकाह से पहले निलोफर को अयूबनगर के मोहम्मद फिरोज से प्यार था। लेकिन घरवालों के दबाव में उसने अकबर से शादी कर ली।

पुलिस के अनुसार ससुराल में निलोफर को उसका देवर काफी परेशान करता था। उसने घरवालों से उसकी शिकायत की लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। इसी बीच परेशान निलोफर अपने प्रेमी मोहम्मद फिरोज के संपर्क में आ गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस बात की सूचना निलोफर के भाई मेहताब आलम को हुई। 28 अक्टूबर को निलोफर फिरोज के घर भाग आई।
विज्ञापन


इस पर ससुराल वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नदियाल थाने में लिखवा दी। इसी बीच शुक्रवार को मेहताब को निलोफर के बारे में सूचना मिली। वह तलवार लेकर सीधे फिरोज के भाई के घर पहुंच गया। फिरोज की भाभी शबाना से उसकी झड़प हुई। जिसके बाद उसने निलोफर की गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस बयान में मेहताब ने बताया कि बहन को सबक सिखाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें