'अबकी बार मोदी सरकार', लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये नारा ब्रह्मास्त्र साबित हुआ था। उन्होंने इस नारे की बदौलत विपक्ष की सभी पार्टियों का धराशायी कर दिया।
इंग्लैंड के चुनावों में हिंदुस्तानी मूल के वोटरों को लुभाने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भी उस नारे से मिलते जुलते नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं। कैमरन अपने चुनाव अभियान में हिंदी भाषा का इस्तेमाल भी बखूबी किया है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में 7 मई को चुनाव होना है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और विपक्ष के नेता एड मिल्लिबेंड के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जीत के लिहाज से एशियाई वोटों की अहम माने भूमिका है। दोनों ही उम्मीदवार एशियाई वोटरों को लुभाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।