फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के घर नहीं था शौचालय, दहेज में लाई दुल्हन

Wed, 03 Jun 2015 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन के घर वालों ने शादी में शौचालय दहेज में दिया है। शादी के दौरान शगुन देने के रस्म के दौरान वधू पक्ष ने वर पक्ष को शौचालय दिए।
विज्ञापन


छावनी के ग्राम सभा कुंआ गांव में राम अवध की पुत्री शीला की शादी ग्राम दुबौलिया निवासी देवशरन से शादी थी। शादी से पहले ही लड़की के परिजनों को यह बात पता चल गई थी कि लड़के के घर शौचालय नहीं है।

जिसके बाद लड़की के घर वालों ने दूल्हे के परिवार रस्म में शगुन के तौर एक नहीं बल्कि पांच शौचालय देने की ठान ली। जब लड़की के परिवारीजनों ने इस बात को लेकर लड़के के परिजनों से बात की तो उन्होंने इस बात को हंसी में टाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रशासन करेगा सम्मानित

लेकिन लड़के के घर वालों ने भी उनकी बात को गंभीरता से समझा और फिर उनकी बात खुशी से मान गए। वधू पक्ष ने भी अपना वादा निभाया और वर पक्ष के पांच परिवारीजनों को एक-एक शौचालय दिया। वधू पक्ष ने दूल्हे के घर निर्माण से संबंधित सारी सामग्री भिजवा दी, जिसके बाद वहां काम शुरु दिया गया।

जब यब खबर जिला प्रशासन तक पहुंची तो सभी दंग रह गए। जिलाधिकारी एके दमेले ने कहा कि यह बहुत ही सार्थक पहल है और परिवार ने ऐसा कदम उठाकर स्वच्छ भारत अभियान के लिए नजीर पेश किया है।

प्रशासन ने परिवार को आगामी 15 अगस्त को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यह पहला मामला है जहां वधु पक्ष दहेज में शौचालय भी दे रहा है। इस अनूठे पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें