फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण ही बचा सकते हैं पतन से, बोले मंत्री

Mon, 01 Dec 2014 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृज मोहन अग्रवाल ने दिया है विवादित बयान। उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति को पतन से केवल ब्राह्मण ही बचा सकते हैं।
विज्ञापन


उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार इन दिनों नसबंदी के दौरान हुई महिलाओं की मौत के बाद से सवालों के घेरे में है।

रायपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि,"ब्राह्मण भारतीय मूल्यों के संरक्षक हैं और वही उसे पतन से बचा सकते हैं। हमारी संस्कृति का हास हो रहा है और ऐसे समय में ब्राह्मण समुदाय ही हमारी आशा का केंद्र है।"
विज्ञापन


स्थानीय अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक धर्म और राजनीति को एक साथ मिलाने की कोशिश करते हुए अग्रवाल ने कहा कि," हमें प्राचीन भारत से सीखते हुए आज भी राज्य की सत्ता के निर्धारण में धर्म को ही केंद्र में रखकर सोचना चाहिए।"
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि,"हमारी प्राचीन परंपराओं और संस्कृति का जो नुकसान हो रहा है उसे ब्राह्मण रोक सकते हैं और ये बात हर बुद्धिजीवी जानता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें