मेरठ कॉलेज में कुछ छात्रों की बढ़ती बदसलूकी से शिक्षकों में रोष हैं। दो महिला शिक्षकों ने नकल पकड़ी तो एक शिक्षिका की गाड़ी में पंचर कर दिया तो दूसरी की गाड़ी की हवा निकाल दी।
सूत्रों के मुताबिक शिक्षक परीक्षा का बहिष्कार करने का मूड बना रहे हैं। छात्र और शिक्षकों के बीच चल रही तनातनी किसी भी दिन हंगामे का रूप ले सकती है।
गौरतलब है फिलहाल सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं। सुबह और शाम दो पाली में पेपर हो रहे हैं। मेरठ कॉलेज में परीक्षा के दौरान बदसलूकी के कई मामले सामने आ चुके हैं।