अलीगढ़ के सीमा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह आठवीं के एक छात्र ने प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। उसकी हरकतों को देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा लीं।
लोग चीखते चिल्लाते रह गए। मगर वह यह कहता हुआ राजधानी एक्सप्रेस के सामने आ गया कि तू हमसे बात नहीं करेगी तो हम भी अपनी जान दे देंगे। इस दौरान वह अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाता रहा।
घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 6 बजे एक किशोर होंडा की सीबीआर बाइक से दीवानी कचहरी के पीछे के रास्ते से सीमा फाटक के पास आकर रुका। उसने बाइक सड़क सहारे खड़ी की। इस दौरान एक किशोरी भी उधर से जाते हुए देखी गई।