महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को हिरासत में ले लिया।
पालघर के सुनील विश्वकर्मा ने राज ठाकरे के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। टिप्पणी के विरोध में मनसे के कार्यकर्ता आज सुनील के घर के सामने इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।
कार्यकर्ता सुनील को पकड़कर थाने ले गए, जहां पुलिस ने एहतियातन उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने और कानूनी धारा लगाने को लेकर कानूनी सलाह ले रही है। शाहीन ढाढा और रीनू श्रीनिवासन की गिरफ्तारी के बाद हुई किरकरी के कारण मुंबई पुलिस इस बार एहतियात बरत रही है।
गौरतलब है कि पालघर की शाहीन ढाढा और रीनू श्रीनिवासन को 17 नवंबर को बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दिन मुंबई बंद होने का फेसबुक पर विरोध किया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और जमानत पर रिहा किया गया।