ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्री यात्रा करने से 30 मिनट पहले अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सीट भी कंफर्म हो जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों के लिए इस सुविधा को गुरूवार से लागू कर दिया है। रेलवे ने अपने चार्ट सिस्टम में भी कुछ बदलाव किया है।
यात्रियों के लिए पहला सीट चार्ट चार घंटे पहले और दूसरा चार्ट 30 मिनट पहले बनाया जाएगा।
पहले चार्ट में सीटे खाली रहने की दशा में दूसरे और अंतिम चार्ट में सीटें उलब्ध रहेंगी। यात्री ऑनलाइन और रिजर्वेशन काउंटर से 30 मिनट पहले टिकट बुक करा सकेंगे।