फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनेगी फिल्म

Thu, 22 Aug 2013 09:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीट मिल्खा सिंह की जीवनी पर आधारित भाग मिल्खा भाग की सफलता के बाद अब नरेंद्र मोदी की जीवनी पर फिल्म बनने वाली है।
विज्ञापन


निर्देशक मितेश पटेल ने इस बात को साफ कर दिया है कि जल्दी ही वो गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चरित्र को ध्यान में रखते हुए एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस बारे में बताते हुए मितेश ने बताया कि वो नरेंद्र मोदी के जीवन से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। एक चाय बेचने वाले से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


राजीव लूट दिवस के बाद कांग्रेस की मीडिया वर्कशॉप

मितेश ने आगे बताया कि वो अपनी फिल्म में उनके जीवन के हर पहलु को लेने की कोशिश करेंगे। जिसमें बचपन के साथ, संघ के साथ जमीनी स्तर पर उनका काम और मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा सभी पहलु होंगे।
विज्ञापन


मोदी से डरी कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ताओं को दी नसीहत

उन्होंने बताया कि इस फिल्म के आइडिया के साथ नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि ये फिल्म उनकी जीवनी नहीं होगी लेकिन सिर्फ उन पर आधारित होगी।

मितेश ने आगे बताया कि इस फिल्म में कुछ कल्पनाशीलता का भी इस्तेमाल करेंगे। निर्देशक ने इस फिल्म के लिए लोकेशन भी तलाश ली है। अब देखना है कि क्या मितेश मोदी की लोकप्रियता को भुना पाएंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें