फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पकड़ी गई नौका, मिले पाकिस्तानी आई कार्ड

Mon, 06 Jul 2015 11:07 AM IST
एजेंसी / तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
तटरक्षक बल और स्थानीय पुलिस ने केरल के तट से रविवार को एक संदिग्ध नौका पकड़ी। इस बड़ी नौका पर 12 ईरानी चालक दल के सदस्य सवार थे। जहाज से एक सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम और पाकिस्तानी पहचान पत्र भी मिला है।
विज्ञापन


बारूकी नामक इस नौका को तटरक्षक बल और राज्य पुलिस ने खुफिया जानकारी के बाद अलप्पुझा के तट से पकड़ा। तिरुवनंतपुरम के पुलिस कमिश्नर एच वेंकटेश ने बताया कि रॉ समेत कई खुफिया एजेंसियां इस अभियान में शामिल थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक दल के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

ये लोग ईरान के कलात से 25 मई को सफर पर निकले थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। तलाशी के बाद नौका से एक सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सेट और पाकिस्तान पहचान पत्र मिला है।
विज्ञापन


तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्हें तीन जुलाई को केरल पुलिस के जरिए संदिग्ध जहाज के केरल के एक तट से 100 किमी दूर घूमने के इनपुट मिले थे। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले को एनआईए को सौंपे जाने की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें