फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, कक्ष निरीक्षकों का पता ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से कई बैठकें करके व्यापक पैमाने पर तैयारियों की गईं, बावजूद इसके अव्यवस्था साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन


परीक्षा में 68 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए 11 हजार 580 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने 1.30 लाख कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की है, लेकिन हालत यह है कि आधे से अधिक कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी की जानकारी तक नहीं है।

परीक्षा शुरू होने के 12 घंटे पहले तक यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी करने का काम चलता रहा। प्रवेश पत्र लेने वाले परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक समय से कैसे पहुंचेंगे यह बात उन्हें परेशान करती रही।
विज्ञापन


परीक्षा तैयारी में लगे परीक्षार्थियों के लिए समय सीमा खत्म होने के बाद अब उनके हाथ बोर्ड की कॉपी और प्रश्नपत्र नजर आएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए हर संभव तैयारी की कोशिश के बाद परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापकों, अभिभावकों एवं कक्ष निरीक्षकों की शिकायत दूर नहीं की जा सकी है। प्रवेश पत्र नहीं मिलने से प्रदेश में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल मिलाकर लगभग 68 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। बोर्ड की ओर से तो दावा यही है कि परीक्षा की पूरी मुकम्मल तैयारी है परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बोर्ड के अधिकारी भी शाम तक आपस में बैठ कर कुल परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर मंथन करते रहे।

बोर्ड परीक्षा शुरू होने के 12 घंटे पहले तक ज्यादातर कक्ष निरीक्षकों का फोटो परिचय पत्र नहीं बन सका और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिले। बड़ी संख्या में छात्रों के पंजीकरण नहीं होने से उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्हें पता ही नहीं कि उन्हें कहां परीक्षा देनी है।

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार देर शाम तक प्रवेश पत्र के लिए सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी, प्रधानाचार्य एवं अभिभावक अपना प्रवेश पत्र मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसमें अधिकांश लोगों में दूर-दराज के जिलों से आए परेशान लोग शामिल रहे।

परीक्षा के एक दिन पहले बना दिए दर्जनों नए केंद्र

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2016 शुरू होने के एक दिन पहले एक बार फिर से परीक्षा केंद्र बनाने में खेल हो गया है। बोर्ड ने मानक के विपरीत मान्यता वाले दर्जनों विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है।

पता चला है कि राजनेताओं और शासन के आला अधिकारियों के दबाव में केंद्र बना दिया है। बोर्ड की ओर से अंतिम समय में जारी परीक्षा केंद्रों में पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, देवरिया सहित प्रदेश के अन्य जिले सहित इलाहाबाद भी शामिल है।

इससे पहले भी यूपी बोर्ड ने गतवर्ष 2015 में परीक्षा से दो दिन पहले 101 नए केंद्र बना दिए थे जबकि 2014 में परीक्षा से पहले भी 42 नए परीक्षा केंद्र्र बनाए गए थे, ठीक इसी प्रकार की प्रक्रिया 2013 में भी हुई थी। इस बार भी बोर्ड ने मनमानी करते हुए राजनेताओं और अधिकारियों के दबाव में आकर यह निर्णय लिया है।

हाईकोर्ट की ओर से निर्देश है कि केंद्र निर्धारण का काम हर हाल में 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए। कोर्ट की ओर से हाल में ही परीक्षा केंद्र तय करने को लेकर फटकार लग चुकी है। इसके बाद भी बोर्ड को सरकार के दबाव में नए केंद्र बनाने पड़े हैं।

सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से परीक्षा से दो दिन पहले परीक्षा केंद्र बना दिए। यूपी बोर्ड दफ्तर से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक इन परीक्षा केंद्रों को बनाए जाने की चर्चा है, इस बारे में कोई अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

11627 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा से दो दिन पहले 47 नए केंद्र बनाने के बाद अब 11 हजार 627 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। इससे पहले 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पहले प्रदेश के 11 हजार 580 परीक्षा केंद्र तय किए गए थे। बोर्ड परीक्षा में कुल 67 लाख 93 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड के अपर सचिव के अनुसार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 2016 की बोर्ड परीक्षा में 2015 की परीक्षा की तुलना में 600 केंद्र अधिक बनाए गए हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 में हाईस्कूल में 3749977 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 3043057 कुल मिलाकर 6793034 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बोर्ड के अपर सचिव ने बताया कि इस बार नकल विहीन परीक्षा के लिए 31 जिलों की कापियों की कोडिंग करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी से नौ मार्च केबीच कुल 15 कार्य दिवसों में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से 21 मार्च के बीच कराई जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 एक नजर में
- हाईस्कूल-3749977
- इंटरमीडिएट-3043057
- कुल परीक्षार्थी-6793034
- कुल कक्ष निरीक्षक्र-1.30 लाख
- हाईस्कूल परीक्षा 18 फरवरी से नौ मार्च तक
- इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से 21 मार्च तक

इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा एक नजर में
- कुल परीक्षार्थी-251850
- कुल परीक्षा केंद्र-487
- कक्ष निरीक्षक-11 हजार
- सचल दल- नौ दल

यूपी बोर्ड में हिन्दी की परीक्षा आज
यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को शुरू हो रही परीक्षा के पहले दिन प्रात: 7.30 बजे से हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट में पहली पाली प्रात: 7.30 से सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली सायं दो बजे से हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र एवं सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें