पश्चिम बंगाल के बर्दवान में दो अक्तूबर को हुए विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कोलकाता के सॉल्टलेक इलाके में स्थित कैंप ऑफिस के बाहर सोमवार शाम को एक विस्फोट हुआ।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से सीआरपीएफ परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी परिसर में एनआईए का कैंप ऑफिस है। बर्दवान पुलिस आयुक्त कार्यालय के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि शाम करीब 7.30 बजे कैंप ऑफिस के पास से जब एक कार गुजर रही थी तभी दो बम फेंके गए।
राज्य सरकार की जांच और बम विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।