फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला धन वापस भी आया तो बढ़ेगी महंगाई'

विज्ञापन
विज्ञापन
जाने-माने राजनीतिक विद्वान लॉर्ड बीखू पारेख का मानना है कि विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाना बहुत ही मुश्किल है और अगर यह वापस आ भी जाता है, तो इससे गरीबी दूर नहीं होगी बल्कि इससे महंगाई ही बढ़ेगी।
विज्ञापन


‘भारतीय लोकतंत्र की संस्कृति’ पर लेक्चर देते हुए पारेख ने कहा, ‘काले धन को वापस लाना आसान नहीं है...अगर यह वापस आ भी जाता है, तो भले ही लोग कितने दावे करें, लेकिन इससे गरीबी दूर नहीं होगी। सच तो यह है कि इससे महंगाई ही बढ़ेगी।

लेकिन आप चिंता मत कीजिए क्योंकि काला धन भविष्य में कभी वापस नहीं आएगा क्योंकि बहुत सारे नेताओं का ही पैसा इन खातों में जमा है।’ ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने दावा किया है कि लोकतंत्र के संस्थान की स्थापना में भारत मीलों पीछे है।
विज्ञापन

विज्ञापन

काला धन बढ़ाएगा मुश्क‌िल!

उन्होंने कहा, ‘भारत ने चुनाव प्रणाली अपनाकर एक अच्छा काम किया है, लेकिन अभी भी हम पुरानी औपनिवेशिक प्रणाली की लोकतंत्र स्थापित करने से दूर हैं। इस सिस्टम में नेता और पुलिस सबसे ऊपर हैं। पिछले 67 साल से भारत की यही समस्या है।

लोग अभी भी पुलिस, सरकारी बाबुओं और नेताओं से डरते हैं।’ पारेख ने कहा, ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 67 है। यहां तक कि पाकिस्तान 59वें स्थान के साथ ज्यादा अच्छी स्थिति में है।

भारत में 44 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं जबकि पाकिस्तान में सिर्फ पांच प्रतिशत बच्चे ही कुपोषण से ग्रस्त हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें