फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

Sun, 12 May 2013 07:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल घूस कांड और कोयला घोटाले के मसले पर रेल मंत्री और कानून मंत्री के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन


इसी को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीएम के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की नेतृत्व में हाथों में तख्तियां ले कर नारे लगाते हुए औरंगजेब रोड से रेसकोर्स रोड की ओर रवाना हुए। लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे उन्हें तुगलक रोड पुलिस थाना से आगे बढ़ने नहीं दिया गया।

युवा कार्यकर्ताओं का दिल्ली पुलिस के साथ संघर्ष हुआ और आगे बढ़ने के लिए उन्होंने एक अवरोधक को तोड़ डाला। लेकिन पुलिस ने उन पर पानी की धार छोड़ी।

अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर समीपवर्ती पुलिस थाने ले जाया गया।

ठाकुर ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिये हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ें और कांग्रेस तथा उसके मंत्रियों के खिलाफ घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों की समुचित जांच कराएं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में धारा 144 लगा दिया है। रेस कोर्स रोड मेट्रो स्टेशन को सुबह 11 बजे के आसपास बंद किया गया था। लेकिन दोपहर बाद 3 बजे मेट्रो स्टेशन को फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें