फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू: भाजपा

Wed, 01 May 2013 11:10 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के स्थानीय निकायों में भारी जीत पर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह की पीठ थपथपाई है। इन चुनावों से उत्साहित भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के स्थानीय निकाय के चुनावों में कुल छह नगर निगमों में से चार पर भाजपा जीती है, जबकि दो पर उसी के बागी विजयी हुए हैं।

कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं गई। नगर पालिकाओं में भी भाजपा को संतोषजनक नतीजे मिले हैं। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को इन नतीजों से सबक सीखना चाहिए।

प्रदेश विधानसभा में मात्र एक सीट से सत्ता से वंचित रह गई। भाजपा इन नतीजों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी सकारात्मक संकेत मान रही है।

टिहरी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद भाजपा के लिए यह दूसरी बड़ी जीत है। इसके बाद अब पंचायतों के चुनाव होने जा रहे हैं और भाजपा को इनके नतीजे भी अपने पक्ष में आने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें