राहुल गांधी की ओर से चोरों की पार्टी कहे जाने के बाद भाजपा चुनाव आयोग पहुंच गई है।
शनिवार को खरसिया की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों को चोरों की तरह लूट रही है। इस पर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
अपनी शिकायत में भाजपा ने कहा है कि इस तरह के आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत में शुमार हो चुका है। भाजपा ने कहा है कि चुनाव आचारसंहिता के उल्लंघन में कांग्रेस हिस्ट्रीशीटर बन चुकी है।
भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कहा, हमने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि किसी पार्टी और उसके नेताओं को चोर कहना सीधे तौर पर चुनाव संहिता का उल्लंघन है और इसमें कार्रवाई होनी चाहिए।