फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जंग को तैयार भाजपा का 'वार रूम'

Tue, 29 Oct 2013 01:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों की विधानसभाओं और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रचार कार्यों के लिए 24 घंटे चलने वाले भाजपा के ‘वार रूम’ ने विधिवत काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह वार रूम आगामी चुनावों में पार्टी की रैलियों, जन सभाओं और प्रचार तंत्र तथा पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को लेकर राज्यों के साथ समन्वय बनाने का काम करेगा।

इसका प्रभार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी के करीबी मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपा गया है। भाजपा ने कागजों में तो इसे चुनाव प्रबंधन केंद्र का नाम दिया है, लेकिन इसे वार रूम के तौर पर पुकारा जा रहा है।
विज्ञापन


अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बने इस वार रूम का पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विधिवत उद्घाटन किया।

यह टीम नायडू, अरुण जेटली और संगठन महामंत्री रामलाल के दिशा निर्देश के आधार पर काम करेगी। यह वार रूम प्रचार के पारंपरिक तरीकों के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक माध्यमों का इस्तेमाल भी करेगा।

भाजपा ने इस बार वार रूम किसी नेता के घर की बजाए पार्टी मुख्यालय में इसलिए बनाया है, क्योंकि पार्टी का मानना है कि पार्टी मुख्यालय मे बने वार रूम से पार्टी को हर बार विजय मिली है, जबकि किसी नेता के घर पर बने वार रूम से पराजय मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें