फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST पर निराश सरकार अब कांग्रेस पर बोलेगी हल्ला

Wed, 16 Dec 2015 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक सुधारों से जुड़े बिलों के संसद में पारित होने से पूरी तरह नाउम्मीद हो चुकी सरकार और भाजपा ने अब कांग्रेस के साथ संसद और सड़क पर सियासी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। इस क्रम में पार्टी जीएसटी, रियल स्टेट बिल के साथ-साथ नेशनल हेराल्ड मसले पर संसद में कांग्रेस को अलग-थलग करने के बाद सड़क पर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन


संसदीय दल की बैठक में सांसदों को सत्र के बाद इन मुद्दों पर कांग्रेस के खिलाफ अपने अपने संसदीय क्षेत्र में मोर्चा खोलने का निर्देश दिया गया। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, वैंकेया नायडू के साथ चर्चा कर संसद और सड़क पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति तैयार की। कांग्रेस को अलग-थलग करने की रणनीति के तहत भी जीएसटी पर सरकार के रणनीतिकारों ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का एक बार और मन टटोलेगी।

सरकार के रणनीतिकारों का मानना है कि इस समय नेशनल हेराल्ड पर अपने रुख सहित संसद में कार्यवाही ठप करने की रणनीति के कारण कांग्रेस बुद्घिजीवियों, मीडिया सहित युवा वर्ग के निशाने पर है। ऐसे में कांग्रेस पर सियासी हमला बोलने का यह सही अवसर है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ सियासी चक्रव्यूह की रचना करेगी बीजेपी

भाजपा ने जीएसटी का मोह छोड़ कांग्रेस के साथ सियासी लड़ाई के लिए कमर कस ली है। इस रणनीति के तहत भाजपा शीतकालीन सत्र के बाकी बचे दिनों में संसद में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोलेगी तो सत्र के बाद सड़क पर कांग्रेस की घेरेबंदी करेगी। संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने सांसदों को इसके लिए कमर कसने का निर्देश जारी कर दिया है।

बैठक में सांसदों को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के रुख पर मीडिया में विभिन्न वर्गों की आ रही नकारात्मक टिप्पणियों को बुकलेट के माध्यम से अवगत कराया गया। संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने सांसदों को बताया कि शीत सत्र में नेशनल हेराल्ड सहित कई मुद्दों पर सदन की कार्यवाही बाधित करने वाली कांग्रेस हर मुद्दों पर बेनकाब हुई है।

इस बैठक के बाद शाह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ सियासी चक्रव्यूह की रचना की रणनीति बनाई। हालांकि इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के खिलाफ सीबीआई छापेमारी के बाद सियासी घमासान पर भी चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की वापसी के बाद बुधवार को जीएसटी पर विपक्ष का मन टटोलने की रणनीति बनी। इसी बैठक में सत्र के बाद कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का भी खाका तैयार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें