फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू आतंकवादः संसद में शिंदे का विरोध करेगी भाजपा

Tue, 19 Feb 2013 03:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू आतंकवाद के बयान के मुद्दे पर भाजपा ने बजट सत्र में यूपीए सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान को बेहद गंभीर बताते हुए आज कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी ही होगी। भाजपा ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर और हेलीकॉप्टर सौदे में दलाली के मामले को संसद के बजट सत्र में जोरशोर से उठाएगी।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की आज संसदीय दल के अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी के निवास पर बैठक हुई, जिसमें बजट सत्र में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर कठघरे मे खड़ा करने की रणनीति बनाई गई।

पार्टी के संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक के बाद मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने शिंदे के बयान को काफी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


पार्टी अपनी मांग पर कायम है कि उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शिंदे के बयान के विरोध में कल विशाल मार्च निकालेगी और प्रधानमंत्री निवास को घेरेगी।

डेढ़ घंटे से भी अधिक चली बैठक में आडवाणी के अलावा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी और वेंकैया नायडू तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें