फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिमाचल के लिए जो पैसा भेजा, उसका जवाब दे भाजपा'

Tue, 30 Oct 2012 02:38 PM IST
शिमला/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को एक रैली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने भाजपा पर राज्य में विकास ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल बड़े-बड़े वायदे किए, उन्हें निभाया नहीं।
विज्ञापन


शिमला में आयोजित रैली में सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में विकास के लिए काफी राशि भेजी, लेकिन फिर भी राज्य का समुचित विकास नहीं हो पाया, इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए है। राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही, लेकिन सरकार बेपरवाह है।

सोनिया ने कहा कि विपक्ष आज भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। भाजपा एफडीआई के मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। बढ़ती महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा रही है। हमें महंगाई का अहसास है। लोकपाल बिल पास ना होने देने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें